Posts

मोबाइल की बैटरी को 100% चार्ज क्यों नहीं करना चाहिए?

Image
मोबाइल की बैटरी को 100% चार्ज क्यों नहीं करना चाहिए? अगर आप फोन की बैटरी को 100% तक चार्ज करते हैं तो जान लें इसका कोई फायदा नहीं है। हर बार बैटरी को पूरा चार्ज करने की वजह से फोन जल्दी खराब होने का खतरा मंडराता है। अगर आप अपने फोन को 40 से 80% तक चार्ज रखें तो आपकी बैटरी ज्यादा चलेगी । इसके अलावा मोबाइल को रातभर चार्जिंग में लगाकर रखना भी गलत है। ऐसा करने से फोन गर्म हो जाता है। दरअसल लिथियम-आयन बैटरियां गर्म हो जाने से फोन को डैमेज कर सकती हैं। फोन की बैटरी बार-बार फूल डिस्चार्ज भी नहीं करना चाहिए। अगर आप बार-बार फोन की बैटरी 0% कर देते हैं, तो वे अन्स्टेबल हो जाती हैं। आपकी बैटरी के तय चार्ज साइकल होते हैं, और जब जब बैटरी फूल डिस्चार्ज होती है, उसका एक साइकल खत्म हो जाता है और बैटरी जल्द ही खराब हो जाती है। चार्जिंग के समयस्मार्ट फोन को गर्म जगह पर ना रखे। फोन चार्ज होने के बाद फौरन चार्जिंग से हटा दें। ज्यादा समय तक चार्जिंग प्लग लगने से भी बैटरी खराब होती है। रात भर फोन को बिस्तर पर छोड़कर चार्ज करना खतरनाक हो सकता है। कई बार चार्ज होते फोन से गर्मी पैदा होती है जिससे चादर आग पकड़...

प्रकाश की गति कैसे मापी गई?

Image
 प्रकाश की गति कैसे मापी गई? ब्रह्मांड में सबसे तेज गति से ट्रैवल करने वाली चीज है लाइट जिसकी स्पीड करीब  299792km/s  होती है। पर क्या आप जानते हैं कि लाइट कि इस स्पीड को कब, किसने और किस तरह से मापा। पुराने समय में लोग यही मानते थे कि प्रकाश की गति अनंत होती है और यह तुरंत ही किसी भी दूरी को तय कर सकती है लेकिन कुछ वैज्ञानिक इस बात से सहमत नहीं थे। उस समय कई वैज्ञानिक थे जिन्होने प्रकाश की गति को मापने के प्रयास किए प्रकाश की गति को मापने की कोशिश सबसे पहले गैलीलियो गैलीली द्वारा की गयी। गैलीलियो गैलिली का प्रयास प्रकाश की गति को मापने का पहला प्रयास गैलीलियो गैलिली ने किया। गैलिली ने अपने एक प्रयोग के द्वारा प्रकाश की गति को मापने की कोशिश की। गैलिली का ये प्रयोग कुछ इस प्रकार था गैलिली ने दो ऊंची पहाड़ियों पर दो व्यक्ति को खड़ा कर दिया उन दोनों के हाथ में एक एक लालटेन था जो कपड़े से ढका हुआ था। गैलिली ने दोनों व्यक्तियों को इस प्रकार से लालटेन से कपड़ा हटाने को कहा कि जब एक व्यक्ति कपड़ा हटाए तो दूसरे को लालटेन की रोशनी दिखाई दी और जब दूसरा व्यक्ति कपड़ा हटाए तो पहले व...

ऐसा क्यों कहा जाता है कि किसी इंसान की औकात जाननी हो तो एक नज़र उसके जूते पर‌ डालनी चाहिए?

 ऐसा क्यों कहा जाता है कि किसी इंसान की औकात जाननी हो तो एक नज़र उसके जूते पर‌ डालनी चाहिए? मेरा मानना है कि इंसान की औकात से जूते की कीमत पता चलती है। ब्राण्डेड चीजों के शौकीन मेरे पतिदेव मुझे भी वैसी ही चीजें खरीदने को प्रेरित करते थे।मेरी हमेशा उनसे यही बहस होती थी कि उतनी ही कीमत में जब चार चीजें मिल सकतीं हैं तो उस चीज पर ऐसे कौनसे लाल लगे हैं,जो ज्यादा खर्च करके भी एक ही लेनी पड़े?उनके तर्क पर मैं कभी सहमत नहीं होती थी क्योंकि ब्राण्डेड चीजों के लिए की गई फिजूलखर्ची मेरो समझ से बाहर होती थी। काफी साल पहले एक दिन मैंने फुटवियर की एक दुकान के बाहर सड़क के किनारे लगे हुए सैण्डिल के उस रैक से एक जोड़ी सैण्डिल खरीदी,जिस पर सारी सैण्डिलों की कीमत 150 रुपए लिखी थी। जब मैं पतिदेव के साथ वह सैण्डिल पहनकर अपनी परिचिता के घर गई तो बातों-बातों में उन्होंने कहा, "तुम्हारी सैण्डिल बड़ी अच्छी लग रही है।कहाँ से कितने में खरीदी?" मैं हंसी,"अमन शूज के बाहर रैक पर लगी थी,डेढ सौ रुपए में खरीदी।" "हैं…,यह तो महंगी लग रही है।मैं नहीं मानती..कि यह डेढ़ सौ में मिली है।अब इतना झू...

मैं 25000 रुपए में विदेश भ्रमण के लिए किस देश में जा सकता हूँ?

Image
 मैं 25000 रुपए में विदेश भ्रमण के लिए किस देश में जा सकता हूँ? 5 इंटरनेशनल ट्रिप्स जो आप 30k से कम ले सकते हैं एक विदेशी अंतरराष्ट्रीय गंतव्य के लिए एक सस्ती यात्रा! अब आपके पास, यह आपका पसंदीदा सपना नहीं है? 50k को भूल जाओ; मैं यहां उन यात्राओं की सिफारिश कर रहा हूं जो आप 30K के भीतर ले सकते हैं! हां, आप सही ढंग से पढ़ रहे हैं। यहां 5 देश हैं जिन्हें संभवतः INR 30K के तहत दौरा किया जा सकता है। 1. श्रीलंका वीजा:  2K परिवहन:  चेन्नई, बैंगलोर, मुंबई से 10-16k वापसी विमान किराया आवास:  INR 400 बाद में (प्रति रात) 2. नेपाल वीज़ा:  कोई वीज़ा आवश्यक नहीं परिवहन:  दिल्ली से 10K वापसी विमान किराया आवास:  INR 250 बाद में (प्रति रात) 3. भूटान वीज़ा:  कोई वीज़ा आवश्यक (भारतीयों के लिए) परिवहन:  बागडोगरा के लिए 10K रिटर्न एयरफ़ेयर। हवाई अड्डे से भारत-भूटान सीमा तक एक टैक्सी / बस लें। भूटानी की ओर से, आप भूटान की राजधानी (सड़क द्वारा 7-8 घंटे) तक पहुंचने के लिए फिर से टैक्सी / बस ले सकते हैं आवास:  INR 600 बाद में (प्रति रात) 4. थाईलैंड वीजा:  ...

क्या गुटखा बनाने में मृत छिपकली के पाउडर का इस्तेमाल होता है?

Image
 क्या गुटखा बनाने में मृत छिपकली के पाउडर का इस्तेमाल होता है? गुटखे व पान मसालों में मिलाये गये छिपकली के पाउडर तथा तेजाब से गालों के भीतर की अति नाजुक त्वचा गल जाती है। ऐसी स्थिति में ऑपरेशन द्वारा गाल को अलग करना पड़ता है। हाल ही में हुई खोजों से तो यहाँ तक पता चला है कि गुटखों तथा पान-मसालों में प्रयोग किया जाने वाला सस्ती क्वालिटी का कत्था मृत पशुओं के रक्त से तैयार किया जाता है। अनेक अनुसंधानों से पता चला है कि हमारे देश में कैन्सर से ग्रस्त रोगियों की संख्या का एक तिहाई भाग तम्बाकू तथा गुटखे आदि का सेवन करने वाले लोगों का है ! गुटखा खाने वाले व्यक्ति की साँसों में अत्यधिक दुर्गन्ध आने लगती है तथा चूने के कारण मसूढ़ों के फूलने से पायरिया तथा दंतक्षय आदि रोग उत्पन्न होते हैं! *नशीली पदार्थों का मिलावट बदस्तूर जारी* तम्बाकू में निकोटिन नाम का एक अति विषैला तत्त्व होता है जो हृदय, नेत्र तथा मस्तिष्क के लिए अत्यन्त घातक होता है ! इसके भयानक दुष्प्रभाव से अचानक आँखों की ज्योति भी चली जाती है! मस्तिष्क में नशे कि प्रभाव के कारण तनाव रहने से रक्तचाप उच्च हो जाता है ! *कई घातक बीमारि...

अमीर होने का सबसे प्रभावी और कारगर तरीका क्या है?

Image
 अमीर होने का सबसे प्रभावी और कारगर तरीका क्या है? इंसान बचपन से अमीर नहीं होता है उसे अमीर उसके कर्म बनाते हैं दुनिया के सबसे अमीर आदमी बिल गेट्स का कहना है कि “आपका गरीब पैदा होना आप की गलती नहीं है लेकिन आपका गरीब मरना आप की सबसे बड़ी गलती है” कुछ लोग काम करने की जगह अपनी किस्मत को कोसते रहते हैं और अपनी गरीबी के लिए ईश्वर को, अपनी तकदीर या किसी और को दोषी ठहराते हैं। अमीर व्यक्ति हमेशा अपने भविष्य के बारे में प्लान बनाता है अपने फ्यूचर को बेहतर बनाने के लिए नए आईडिया सोचता है। यह 9 से 5 की नौकरी कभी आपको अमीर नहीं बना सकती। यह आपको गुलाम बनाता है, एक कॉर्पोरेट गुलाम। आज अपने आसपास के अमीर लोगों को देखें, वे अमीर हो गए क्योंकि उन्होंने अपने सपनों का पीछा किया, न कि धन का। आज की इस दुनिया में अमीर होना तो सब ही लोग चाहते हैं लेकिन उसके लिए कुछ करना नहीं चाहते। अंग्रेजी में कहते है 'comfort zone' जिससे लोग बाहर नहीं आना चाहते। एक बात दिमाग मे रख ले की इतने अराम से आपको कामयाबी नहीं मिलने वाली। तो क्या करना चाहिए? शेयर बाजार में निवेश करें, फिक्स्ड डिपॉजिट में नहीं। 16 साल में ...

खाना खाने के कितने समय बाद दवाई की गोली या औषधि खानी चाहिए?

 खाना खाने के कितने समय बाद दवाई की गोली या औषधि खानी चाहिए? यह एक बहुत बड़ी मिथ्या धारणा है कि दवाई खाने के बाद ही खानी चाहिए। ऐसा इसलिए है क्योंकि डॉक्टर अक्सर कुछ दवाइयों के लिए कहते हैं कि यह दवाई खाने के बाद खाना लेकिन मरीज के दिमाग में यह फिट हो जाता है कि हर तरह की दवाई खाने के बाद ही खानी है। कुछ ही दवाइयों ऐसी होती है जिसे अनिवार्य रूप से खाने के बाद खाने के लिए कहा जाता है जैसे दर्द निवारक दवा या मल्टीविटामिन की गोली/कैप्सूल और कुछ दवाइयाँ ऐसी होती है जिन्हे अनिवार्य रूप से खाने के कुछ देर पहले खाना होता है जैसे कुछ एसिडिटी की दवाइयाँ और भूख लगने की दवाई। कुछ एसिडिटी की चूसने की गोली और एंटासिड को खाने के बाद लिया जाता है। बहुत सी दवाइयाँ ऐसी होती है जिन्हें खाने से पहले या बाद में लेने से कोई फर्क नहीं पड़ता। खाने के बाद दवाई लेने के लिए इसलिए कहा जाता है ताकि दवा का प्रभाव एकदम से न हो और दर्दनाशक दवाइयों का यह दुष्परिणाम होता है कि वह एसिडिटी पैदा कर सकती है इसलिए उन्हें खाने के बाद लेने के लिए कहा जाता है। खाने के बाद लेने वाली दवाइयों को खाने के 15–20 मिनट बाद ले सकते ...